दिये गए विकल्पों में से प्रश्नवाचक स्थान पर क्या आएगा?
JPLM : NTPQ :: BKLO : _?_
a) DOPS
b) FOPS
c) FOQR
d) FRPS
Ans B
राजेश 10 किमी उत्तर की ओर जाता है, वहाँ से वह फिर 6 किमी दक्षिण की ओर जाता है, फिर वह 3 किमी पूरब की ओर जाता है। बताएँ कि वह अपने प्रारंभिक स्थान से किस दिशा में और कितनी दूरी पर है?
a) 7 किमी पश्चिम
b) 7 किमी पूरब
c) 5 किमी पश्चिम
d) 5 किमी उत्तर-पूर्व
ANS D
एक डाकिया, डाकखाने (post office) की ओर लौट रहा था जो कि उत्तर की ओर है। जब डाकखाना उससे 100 मीटर की दूरी पर था, तब वह बायीं ओर मुड़ जाता है और 50 मीटर की दूरी तय करके शांतिविला में अंतिम पत्र निर्गत करता है। अब वह उसी दिशा में 40 मीटर चलता है, अपनी दायीं ओर मुड़ता है तथा 100 मीटर चलता है। अब वह डाकखाने से कितनी दूरी पर है?
a) 0 मीटर
b) 150 मीटर
c) 90 मीटर
d) 100 मीटर
Ans C
किसी सांकेतिक भाषा में SISTER को 535301, UNCLE को 84670 और BOY को 129 लिखा जाता है तो RUSTIC को उस कोड में कैसे लिखा जाएगा?
a) 633185
b) 185336
c) 363815
d) 581363
Ans B
यदि दीवार को खिड़की, खिड़की को दरवाजा, दरवाजा को फर्श, फर्श को छत, छत को वंटिलेटर कहा जाए तो इस कूट भाषा में कोई व्यक्ति कहाँ खड़ा होता है?
a) दरवाजा
b) वंटिलेटर
c) छत
d) फर्श
Ans C
किसी कोड भाषा में ‘ENGLAND’ को 1234526 तथा ‘FRANCE’ को 785291 लिखा जाता है. इस कोड प्रणाली में ‘GREECE’ को कैसे लिखा जाएगा?
a) 381191
b) 381911
c) 394132
d) 562134
Ans A
X कहता है Y से, “यद्यपि मैं तुम्हारे पिता का पुत्र हूँ, तुम मेरे भाई नहीं हो.” Y तब X से किस प्रकार संबंधित है?
a) बहन
b) पुत्र
c) पुत्री
d) पिता
Ans A
यदि ‘A * B’ का अर्थ, ‘A, B की माँ है’; ‘A × B’ का अर्थ, ‘A, B का पति है’; तो निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण ‘P, Q का पिता है’ को निरूपित करता है?
a) Q * M × P
b) P * Q
c) Q * P
d) P × M * Q
Ans D
एक पुरुष ने एक औरत से कहा, “तुम्हारे हकलौते भाई की बहन मेरी माँ है” बताएँ कि उस औरत का पुरुष के नानी से क्या रिश्ता है?
a) माँ
b) बहन
c) ननद
d) पुत्री
Ans D
छः विद्यार्थी A, B, C, D, E और F एक कतार में खड़े हैं। ‘B’, G और D के बीच में है। ‘E’, A और C के बीच में है। ‘A’, F या D के बगल में खड़ा नहीं है। ‘C’, D के बगल में खड़ा नहीं है। बताएँ कि ‘F’ निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा के बीच में है?
a) B और C
b) B और D
c) B और A
d) B और E
Ans A
P, Q, R और S कैरम खेल रहे हैं। P एवं R तथा S एवं Q आपस में जोड़ीदार (Partner) हैं। ‘S’, R के दाईं ओर है जिसका मुँह पश्चिम की ओर है। बताएँ कि Q का मुँह किस दिशा की ओर है?
a) दक्षिण
b) उत्तर
c) पश्चिम
d) पूरब
Ans B
यदि छः व्यक्ति A, B, C, D, E और F असमान क्रम में एक वृत्ताकार घेरे में खड़े हैं। ‘B’, F और C के बीच में है। ‘A’, E और D के बीच में है और ‘F’, D के बाईं ओर है। बताएँ कि निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति A और F के बीच में होगा?
a) E
b) D
c) C
d) B
Ans B
यदि ‘+’ का अर्थ ‘÷’, ‘÷’ का अर्थ ‘-‘, ‘-‘ का अर्थ ‘×’ और ‘×’ का अर्थ ‘+’ हो, तो
12 + 6 + 3 – 2 × 8 = ?
a) 8
b) 2
c) 4
d) 22
Ans C
यदि ‘-‘ का अर्थ ‘+’, ‘+’ का अर्थ ‘-‘, ‘×’ का अर्थ ‘÷’ और ‘÷’ का अर्थ ‘×’ हो, तो नीचे लिखे गये समीकरणों में से कौन-सा समीकरण सत्य है?
a) 30 + 5 – 4 ÷ 10 × 5 = 58
b) 30 + 5 ÷ 4 – 10 × 5 = 22
c) 30 – 5 + 4 ÷ 10 × 5 = 62
d) 30 × 5 – 4 ÷ 10 + 5 = 41
Ans D
निम्नलिखित अंग्रेजी वर्णमाला में बाएँ से 12वें अक्षर के दाईं ओर 8वाँ अक्षर कौन-सा होगा?
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z
a) T
b) S
c) U
d) D
Ans A